
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / केएल मेहता दयानंद कॉलेज
फॉर वूमेन फरीदाबाद में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया
जिसमें अंतर कॉलेज ब्रोशर बनाना, कार्टूनिंग और विज्ञान
क्विज़ का आयोजन किया गया। इस आयोजन में अलग-
अलग महाविद्यालय ने प्रदर्शन किया गया।
अग्रवाल महाविद्यालय की ओर से गार्गी (बीएससी केमेस्ट्री ऑनर्स
प्रथम वर्ष) ने ब्रोशर बनाने की प्रतियोगिता में द्वितीय
स्थान प्राप्त किया। भावना शर्मा (बीएससी केमेस्ट्री ऑनर्स
तृतीय वर्ष), राधिका (बीएससी प्रथम वर्ष) और महक
(बीएससी प्रथम वर्ष) ने विज्ञान क्विज़ तथा ख़ुशी (बीएससी
प्रथम वर्ष) ने कार्टूनिंग प्रतियोगिता में सहभागिता की।
प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण
पत्र वितरित किए गए।
इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन महाविद्यालय तथा विश्वविद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों में सूक्ष्म स्तर पर विज्ञान की समझ को विकसित करना है। महाविद्यालय ऑफशियाटिंग प्राचार्य डॉ संजीव गुप्ता ने भाग लेने वाले महाविद्यालय के सभी
छात्रों को प्रोत्साहित किया तथा इनाम प्राप्त करने वाले
विद्यार्थियों को बधाई दी।




