
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
होली के पावन पर्व पर सेक्टर 18A की RWA ने सांई मित्र मंडल चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से नई पहल की है । RWA ने इस बार होली पर वृक्षारोपण शुरू किया है ।
RWA के महासचिव एवं सांई मित्र मंडल चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक नरेंद्र जैन ने बताया कि उसका मुख्य कारण है कि होली दहन वाले दिन कई टन लकड़ियां शहर में होली दहन पर जलाई जाती है । यह हमारी हिंदू परंपरा है और परंपरा का सम्मान होना चाहिए , लेकिन उसके बदले में हर व्यक्ति या जिस मोहल्ले , सेक्टर , सोसाइटी में होली दहन होता है वह ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण अपने यहां करें ताकि जो लकड़ी जलाई गई उसकी क्षतिपूर्ति नए पेड़ों द्वारा हो सके । अन्यथा हर वर्ष हम यूं ही होली दहन पर लकड़ियां जलाते रहेंगे तो पर्यावरण कैसे सुरक्षित रहेगा ।
एस मौके पर प्रधान कुलदीप सिंघल आशीष गुप्ता , लखदीप वैद, सचिन वर्मा ,नरेंद्र वधवा ओम प्रकाश वधवा सचिन गुप्ता , ललित सिंघल दिनेश सदाना, महेश आर्य एवं चन्द्र भान उपस्थित थे ।







