
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सराय ख्वाजा में हरियाणा बायो डायवर्सिटी बोर्ड पंचकूला और विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड ने प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में विश्व जैव विविधता दिवस पर पर्यावरण संरक्षण द्वारा जैव विविधता का संदेश दिया गया।
विद्यालय की जे आर सी और एस जे ए बी अधिकारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 20 दिसंबर 2000 को 22 मई को अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के रूप में घोषित किया था। इसके पीछे यूएनओ का मुख्य उद्देश्य यह था कि विश्व में सभी लोगो को जैव विविधता के प्रति सतर्क किया जाए जिससे विश्व की जैव विविधताओं का स्तर बना रहे और उसका संरक्षण किया जा सके।
इस वर्ष के लिए अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस की थीम बी पार्ट आफ प्लान रखी गई है यह थीम प्रतिबद्धताओं से परे जाने और जैव विविधता को बनाए रखने और संरक्षित करने के लिए योजनाओं का अभिन्न अंग बनने की तत्काल आवश्यकता को दर्शाती है। आज विद्यालय में विशेष अतिथि के रूप में हरियाणा बायो डायवर्सिटी बोर्ड की नोडल ऑफिसर श्रीमती रूपाली राय विशेष रूप से उपस्थित रही।
इस विषय ने इस मान्यता के महत्व पर जोर दिया कि मनुष्य और अन्य प्रजातियां इस ग्रह पर सह अस्तित्व में हैं तथा हम सभी इस तथ्य से परिचित हैं कि मानव प्रगति अन्य प्रजातियों के जीवन की कीमत पर नहीं आनी चाहिए। जैव विविधता जिसे जैविक विविधता भी कहते है भिन्न भिन्न प्रकार की वनस्पतियों एवं जानवरों का संग्रह है जो एक ही विशेष क्षेत्र में फैले हुए है। जैव विविधता जितनी समृद्ध होगी हमारा वातावरण उतना ही सुव्यवस्थित और संतुलित होगा। सभी प्रकार की वनस्पति तथा जीव जंतु भी धरती को रहने के योग्य बनाने के लिए अपना योगदान देते है।
नोडल ऑफिसर रूपाली राय और प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने रंगोली, भाषण, पेंटिंग और निबंध लेखन प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। चारों प्रतियोगताओं के प्रथम विद्यार्थियों प्रीति, अभय, अंजली और डिंपल, द्वितीय विद्यार्थियों रीमा, मोनिका सेठी, एकता व जैसमीन तथा तृतीय विद्यार्थियों शिल्पा, कशिश, काजल शर्मा और रिया को ये सम्मान दिया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य मनचंदा ने हरियाणा जैव विविधता बोर्ड के नोडल ऑफिसर श्रीमती रूपाली राय, प्राध्यापक जितेंद्र गोगिया, गीता, ममता, सुशीला, दिनेश पी टी आई सहित सभी अध्यापकों और विद्यार्थियों का जागरूक होने एवं जागरूक करने के लिए आभार व्यक्त किया।







