
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / फाउंडेशन अगेंस्ट थेलासीमिया का हमेशा ही प्रयास रहा है की थेलासीमिया ग्रस्त बच्चो को स्वस्थ व् खुश रखा जाये। स्वस्थ रहने के लिए समय पर रक्त चढ़वाना, समय पर दवाइयां लेना, प्रभु का आशीर्वाद लेना के साथ साथ बच्चो के लिए मनोरंजक यात्राओं का आयोजना करना।
इस कड़ी में थेलासीमिया ग्रस्त बच्चो को अमृतसर चंडीगढ़ पंचकूला की यात्रा का आयोजन किया गया। कम्युनिटी सेंटर सेक्टर 15 फरीदाबाद से बस को नीरज चावला, सुनील किनरा, अनूप गर्ग, विजय कपूर, अनीता जैन, मोहिंदर खुराना व् मनोहर पुनियानी के सहयोग से रवाना किया गया। बच्चो ने अमृतसर पहुंच कर स्वर्ण मन्दिर श्री हरमिन्दर साहिब में माथा टेका व् उनके स्वस्थ जीवन की अरदास की गयी। वही साथ ही जलियांवाला बाग की यात्रा की। शाम को बच्चो को भारत पाकिस्तान वाघा बॉर्डर दिखाने ले जाया गया, जहा पर बच्चो ने देश भक्ति के गानों पर भारत पाकिस्तान बोर्डेर पर तैनात फोजियो के साथ खूब डांस किया। बच्चो का उत्त्साह देखने लायक था।
अमृतसर की यात्रा कर बच्चो को चंडीगढ़ पंचकूला लाया गया। पंचकूला में एक भव्य पार्टी का आयोजन शानदार होटल कोव में समाजसेवक अनिल थापर द्वारा किया गया जो पिछले काफी सालो से करते आ रहे है। इस अवसर पर ADGP हरियाणा अलोक मित्तल को विशेष रूप से बच्चो के साथ मस्ती करने के लिए आमन्त्रित किया गया था। अलोक जी बच्चो के लिए केक लाये थे। संयोगवश फाउंडेशन अगेंस्ट थैलासीमिया के महा सचिव रविंद्र डुडेजा का जन्मदिन भी आज ही था वो भी बच्चो व् अलोक जी के साथ बड़े ही जोश के साथ केक काट कर मनाया गया। अब बारी थी डी. जे. पर डांस मस्ती की, अलोक मित्तल, अनिल थापर, राकेश अग्रवाल व् राजेंद्र कालरा ने पंजाबी व् हरयाणवी गानो पर खूब ठुमके लगाए। मौत के साये में जी रहे बच्चो ने अपने सारे ग़म भुला कर अलोक मित्तल के साथ जी भर कर डांस किया। अलोक मित्तल भी तक साथ डांस करते रहे जब तक बच्चे थक नहीं गये।
DCP पंचकूला मनप्रीत सिंह की जिन्होंने बच्चो के साथ खूब डांस किया। अब समय था लजीज रात्रिभोज का जिसका बच्चो ने लुत्फ़ लिया। अंत में राकेश अग्रवाल ने कहा की उनके होटल के दरवाजे बच्चो के लिए हमेशा खुले है जब जी चाहे आ सकते है। समाजसेवक अनिल थापर ने बच्चो को हर साल पंचकूला आने का निमंत्रण दिया।
कार्यक्रम में ADGP अलोक मित्तल, अनिल थापर, राकेश अग्रवाल, DCP मनप्रीत सिंह, जे,के. भाटिया, कमलेश डुडेजा, राजेंद्र कालरा व् रविंद्र डुडेजा की गरिमामय उपस्तिथि रही।







