
पूर्व पार्षद राव राम कुमार द्वारा अपनी माताजी स्वर्गीय श्रीमति रामवती की पहली पुण्यतिथि पर आयोजित निशुल्क स्वास्थय जांच शिविर जांच करवाते लोग साथ है निर्वतमान पार्षद दीपक यादव व अन्य गणमान्य लोग
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
मोहना रोड़ स्थित पंजाबी धर्मशाला के समीप पूर्व पार्षद एवं वरिष्ठ नेता राव राम कुमार के जनसेवा कार्यालय पर अपनी माताजी स्वर्गीय श्रीमति रामवती की पहली पुण्यतिथि पर निशुल्क स्वास्थय जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का शुभारंभ पूर्व पार्षद राव रामकुमार ने रिबन काटकर किया। इस शिविर में लगभग 1000 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। यह स्वास्थ्य जांच का आयोजन एकार्ड अस्पताल के सहयोग से किया गया।
शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ, जनरल फिजिशियन, मस्तिष्क रोग, स्पाइन रोग विशेषज्ञ, बी.पी.शुगर ईसीजी मुख्य रूप तथा अन्य जांच की गई।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए पूर्व पार्षद राव रामकुमार ने कहा कि लोगों की सेवा की भावना उन्हें विरासत के रूप में दादा-दादी व माता-पिता से मिली है। उन्होंने अपने कार्यकाल में क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का तुरन्त प्रभाव से निराकरण किया साथ ही अभी भी वह लोगों की समस्या का निराकरण करने के लिए 24 घंटें फोन पर उपलब्ध रहते है।
इस शिविर में हुकुम लाम्बा, कमल यादव, गिरिश गुप्ता, ब्रहम सिंह यादव, मैनेजर अब्दुल हमीद सौरभ मेंहदीरत्ता, निर्वतमान पार्षद राकेश गुर्जर, निर्वतमान पार्षद बुद्धा सैनी, देवराज चौधरी, चेयरमैन बाबूराम यादव, तेजपाल सरपंच, राकेश राव, रतन लाम्बा, मनीष मित्तल व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
इसके बाद उन्होंने सरकारी प्राइमरी स्कूल सब्जी मण्डी बल्लभगढ़ में छात्रों को निशुल्क स्कूल यूनिफार्म, स्कूल बैग व शूज का वितरण किया गया। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य जयभगवान का सहयोग रहा।







