
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / संविधान दिवस के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर स्मृति रंगमंच टोली द्वारा शहर के छात्र छात्राओं के साथ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिनमें भारत सरकार की मेरा भारत, राष्ट्रव्यापी प्रश्न प्रतियोगिता में रखा गया। इस प्रतियोगिता में कुल 36 बच्चों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिताओं का उद्देश्य युवाओं में संवैधानिक ज्ञान और मूल्यों को बढ़ावा देना है।
इस मौके पर मुख्य अतिथि अधिवक्ता मीनू छोकर ने कहा कि संविधान हमारे देश की गति के साथ साथ हमारे जीवन में महत्वपूर्ण योगदान रखता है। जिसका हमे से सदैव पालन करना चाहिए। इस मौके पर टोली के अध्यक्ष रंगकर्मी अरविंद गुप्ता ने छात्राओं को से कहा कि संविधान हमें एक जिम्मेदार नागरिक बनने में सक्षम बनाता है और देश के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सशक्त करता है। संविधान हमारे राष्ट्र की रीढ़ है और यह देश के शासन और सामाजिक मूल्यों की नींव रखता है, इसलिए इसकी समझ देश के प्रति स्वामित्व की भावना को विकसित करती है।
इस मौके पर टोली के कलाकार शिक्षिका खुश्बू लाहोट, ऋतिका वर्मा, हिमांशी,राहुल गिरी,अनूप मौजूद रहे। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान काजल कुमारी, द्वितीय स्थान दिया, तृतीय स्थान सुषमा, सांत्वना पुरस्कार विष्णु ने प्राप्त किया।






