
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
समारोह के मुख्य अतिथि आदरणीय Air Commdr. (Retd) अशोक पुरी थे। इस अवसर पर प्रधान सुनील कुमार ,जे एम शर्मा ,सतीश ठक्कर, सुरजीत कथूरिया, मूलराज नंदराजोग, वीरेंद्र यादव ,टोनी पहलवान,अशोक रखेजा, एवं शहर के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे समारोह में ध्वजारोहण, राष्ट्रीय गीत के अतिरिक्त प्रबुध्जनों द्वारा उपस्थित स्त्रियों व पुरुषों को संबोधित किया गया।

श्याम कला केंद्र द्वारा देश भक्ति के गीतों पर नृत्य नाटिका की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। सर्वांग योगा ग्रुप परवीन गेरा के निर्देशन में लड़कों व लड़कियों द्वारा योग प्रदर्शन, देश भक्ति के गीत भी समारोह के मुख्य आकर्षण थे। देश भक्ति के गीतों पर उपस्थित जनों ने डांस भी किया।
अंत में मिठाई वितरण के साथ समारोह की समाप्ति हुई। RWA की समस्त कार्यकारिणी सभी उपस्थित वरिष्ठजन, जवान, मातृ शक्ति व बच्चों का जो कि कड़ाके की ठंड के बावजूद पूरे समारोह में उपस्थित रहे







