
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
साईं मित्र मंडल चैरिटेबल ट्रस्ट फरीदाबाद द्वारा होली उत्सव कार्यक्रम का आयोजन साईं मंदिर मवाई रोड में किया गया । जिसमें सुप्रसिद्ध भजन मंडली के होली भजनों पर भक्तगण खूब जमकर नाचे और जमकर ठंडाई , गुजिया का आनंद लिया ।
संस्था के संस्थापक नरेंद्र जैन ने बताया की संस्था द्वारा हर वर्ष होली उत्सव मनाया जाता है जिसमें भजन फूलों की होली एवं जलपान की व्यवस्था संस्था की तरफ से की जाती है ।

कार्यक्रम में जतिन गर्ग ,पंडित विनय पांडे , ब्रह्मानंद शर्मा, डॉ महेंद्र अरोड़ा एवं शोभित शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित थे ।






