
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ हरियाणा प्रदेश के बिजली निगम की सभी सर्कलों में जारी हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्करज यूनियन चुनावों के तहत आज फरीदाबाद सर्कल की एनआईटी फरीदाबाद यूनिट के अंतर्गत आने वाली सब डिवीजन जवाहर कोलोनी में एनआईटी यूनिट के प्रधान विनोद कुमार शर्मा सहित उनके सचिव बृजपाल तंवर के नेतृत्व में यूनियन के बिजली कर्मचारियों के चुनाव शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न कराये ।
जिसमे बिजली कर्मचारियों ने महेन्दर सिंह लाइनमैन को प्रधान, नरेश कुमार सहायक लाइनमैन को उपप्रधान, सुमेर सिंह लाइनमैन को सचिव, राम सिंह सहायक लाइनमैन को सहसचिव, धर्मेंदर सिंह डाटा एन्ट्री ऑपरेटर को कैशियर, सोनू बघेल सहायक लाइनमैन को संगठनकर्ता-1, मनोज कुमार सहायक लाइनमैन संगठनकर्ता-2 के पद पर सभी को बिना किसी विरोधाभास के बिजली कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से सब यूनिट स्तर के सात पदों पर निर्विरोध चुनाव हुआ ।
जिसके बाद एचएसईबी वर्कर यूनियन में पद की गोपनीयता के लिये सभी चुने गए नये पदाधिकारियों को शपथ दिलवाई गयी ।







