
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / आज हरियाणा राजकीय संस्कृत अध्यापक संघ फरीदाबाद की बैठक राजकीय कन्या व-मा विद्यालय बल्लभगढ़ में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता आचार्य बलदेव शास्त्री के द्वारा की गई। हरियाणा सरकार ने संघ के अनुरोध पर नौवीं और दसवीं कक्षा में त्रिभाषा सूत्र को लागू किया गया है। जिसकी जानकारी जिला प्रधान बलबीर शास्त्री ने बैठक में उपस्थित सभी संस्कृत अध्यापकों को दी। इसके लागू होने से संस्कृत भाषा को बढ़ावा मिलेगा वहीं संस्कृत अध्यापकों के पदों की मांग बढ़ेगी।
त्रिभाषा सूत्र के लिए भूतपूर्व शिक्षामंत्री कंवर पाल गुर्जर, संघ के पूर्व राज्य प्रधान राम प्रसाद कौशिक और सतीश कुमार कम्बोज बधाई के पात्र हैं। जिन्होंने वर्तमान शिक्षामंत्री महिपाल ढांड़ा से मिलकर त्रिभाषा सूत्र को लागू कराया। आगामी सत्र 2025-26 में यह त्रिभाषा सूत्र लागू हो जाएगा। आज बैठक आचार्य पुरुषोत्तम भारद्वाज, राकेश कुमार शास्त्री, डाॅ. मनुबोध, नरेश शास्त्री, शिवेन्द्र शर्मा, संजय शर्मा, रघु वत्स, कमल दीक्षित, वासुदेव, संजय और दिशा पंवार आदि अध्यापक विशेष रूप से उपस्थित रहे।





