
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / नई दिल्ली :—- श्री बालाजी बाबोसा भगवान का अवतरण दिवस 18 जनवरी 2026 को बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। परम आराधिका मंजू बाईसा के पावन सान्निध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे। जे.पी. टेंट वीआईपी पार्क केशवपुरम में भव्य दरबार सजाया जाएगा। श्री बालाजी बाबोसा भक्त मंडल से प्राप्त जानकारी के अनुसार सांय 6 बजे से कार्यक्रम प्रारंभ होगा। इस कार्यक्रम में दिल्ली के कई सुप्रसिद्ध भजन गायक इस कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देंगे।
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण है दिल्ली में प्रथम बार 21 फुट बड़ा बांसुरी नुमा केक कार्यक्रम स्थल पर बनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त श्रद्धालु अपने व्यक्तिगत केकों का भोग श्री बालाजी बाबोसा भगवान को समर्पित करेंगे। ज्ञातव्य है कि परम आराधिका मंजू बाईसा ने अपने कर कमलों से पूरे देश में श्री बालाजी बाबोसा भगवान एवं सनातन धर्म के सभी प्रमुख देवी-देवताओं की कुल मिलाकर लगभग 13300 मूर्तियां की प्राण-प्रतिष्ठा की है, साथ-साथ अपने श्री बालाजी बाबोसा भगवान के लगभग 158 मंदिरों का अपने पावन कर कमलों से लोकार्पण भी किया है।
परम श्रद्धेय प्रकाश भाई जी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम की तैयारियों को अब अंतिम रूप प्रदान किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। मुख्य कार्यक्रम को सांय 6 बजे से इन सभी कार्यक्रमों को मंजू बाईसा फेसबुक पेज एवं बाबोसा भगवान यूट्यूब चैनल पर भी प्रसारित किया जाएगा। कार्यक्रम के पश्चात विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।






