
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
फरीदाबाद के सूरज कुण्ड मेले में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है जिसमें शिरडी साई बाबा स्कूल के बच्चे विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिदिन भाग लेकर अपनी प्रतिभा को दिखा रहे हैं। हरियाणा पर्यटन द्वारा आयोजित सूरजकुंड शिल्प मेले में आरजे प्रतियोगिता सीनियर वर्ग (14-18) में तान्या ने प्रथम और सोफिया तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा आरजे प्रतियोगिता जूनियर वर्ग (6-13) में में दृष्टि ने तृतीय स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया।
साई धाम संस्थापक अध्यक्ष डा. मोतीलाल गुप्ता ने सभी बच्चों को इसके लिए बधाई व शुभकामनाऐं दी।







