
फरीदाबाद, जनतंत्र टुडे / भगवान सूर्य की उपासना एवं लोक आस्था का महापर्व “छठ पूजा” सुबह के समय उगते सूरज को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ। छठ पर्व भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह पर्व माताओं द्वारा अपनी संतानों की दीर्घायु और सुखमय जीवन के लिए निर्जला व्रत रखने की परंपरा को दर्शाता है। यह व्रत तप और समर्पण का प्रतीक है, जिसमें डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा की जाती है। छठी मैया से सभी के घर परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहे ऐसी प्रार्थना करते है। बिहार के आरा जिला के रहने वाले रंजन कुमार और निशा देवी ,ये दोनों पति पत्नी है डबुआ कॉलोनी गाजीपुर रोड निशा देवी अपने ससुराल में पहली बार छठ पूजा कर रही है। इससे पहले वो अपने मायके में मा के साथ छठ करती रही है। इसके आलावा गाँधी कॉलोनी के छट घाट पर भी पूर्वांचल और बिहार के लोगो ने श्रद्धा भाव से पूजा अर्चना की I






