
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ डीएवी शताब्दी महाविद्यालय में डायरेक्टर हायर एजुकेशन (हरियाणा )के निर्देशानुसार एंटी ड्रग्स विषय पर स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में राज्य में बढ़ते नशा के बुरे प्रभाव से सजग करना रहा।
इस प्रतियोगिता में लगभग 30 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विजेता प्रतिभागियों में प्रथम पुरस्कार दिप्ती बीए, द्वितीय पुरस्कार खुशबू बीबीए
व तृतीय पुरस्कार साक्षी बीसीए ने जीता।
महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉक्टर नरेंद्र कुमार ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी व देश को नशा मुक्त करने का आह्वान किया। संपूर्ण कार्यक्रम संयोजक डॉक्टर योगेश सहसंयोजक डॉक्टर सारिका सैनी की देखरेख में संपन्न हुआ।





