
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय में दिनांक 2 दिसंबर 2023 को प्रतिवर्ष की भांति श्री जय भगवान शर्मा की पुण्यतिथि पर प्राचार्य डॉo कृष्णकांत गुप्ता ने महाविद्यालय में स्थापित ‘शहीद स्मारक’ पर पुष्प भेंट कर उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। ज्ञात हो, उप निरीक्षक/कार्य स्वर्गीय श्री जय भगवान शर्मा जी गांव हीरापुर, जिला फरीदाबाद निवासी ने अपनी शिक्षा अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ में पूरी की थी। शिक्षा पूरी होने के बाद वे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में वर्ष 1988 में भर्ती हुए थे।
दिनांक 2.12.1995 को उग्रवादियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले का मुकाबला करते हुए उन्होंने अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। उनके सम्मान में ही महाविद्यालय परिसर में शहीद स्मारक स्थापित है। उनकी पुण्यतिथि पर प्राचार्य डॉ. कृष्ण कान्त गुप्ता, प्रवक्ता डॉ. के.एल. कौशिक, श्रीमती कमल टंडन, डॉ. रामचन्द्र , डॉ. सारिका, डॉ.
प्रवीन गुप्ता, श्री मनमोहन सिंगला, साथ ही महाविद्यालय के शिक्षक और गैर- शिक्षक जनों ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की ।







