
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
8th ऑल इंडिया रविन्द्र फागना यूथ कप टूर्नामेंट 2022 का मैच रविन्द्र फागना क्रिकेट अकादमी के मिर्जापुर ग्राउंड पर खेला गया और यह लीग मैच विटैलिटी क्रिकेट अकैडमी और अयाज़ क्रिकेट अकैडमी के बीच खेला गया। इस मैच में विटैलिटी क्रिकेट एकेडमी ने अयाज़ क्रिकेट एकेडमी को 208 रन से हराया । इस मौके पर बीसीसीआई कोच श्री धर्मेंद्र फागना जी ने बताया यह मैच 40 ओवर का था और विटैलिटी क्रिकेट अकादमी ने पहले टॉस जीतकर बैटिंग करने का निर्णय लिया । विटैलिटी क्रिकेट अकादमी ने पहले बैटिंग करते हुए 40 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर मात्र 321 रन का बड़ा लक्ष्य दिया । विटैलिटी क्रिकेट एकेडमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए मोहित डेढ़ा ने 92 गेंदों पर 19 चौकों और 2 छक्कों की मदद से सर्वाधिक 139 रन, अनुराग ने 18 गेंदों पर 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 44 रन, अमित यादव ने 35 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से 39 रन बनाए। अयाज़ क्रिकेट अकैडमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए रिजवान ने 7 ओवर में 70 रन देकर 2 विकेट, राज ने 7 ओवर में 65 रन देकर 2 विकेट, और साहिल और शिवम 1/1 विकेट हासिल किए। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए अयाज़ क्रिकेट अकादमी 27.2ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 113 रन बनाकर ढेर हो गई। अयाज़ क्रिकेट अकैडमी की ओर से वंश कंबोज ने 63 गेंदों पर 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद से सर्वाधिक 47 रन बनाए। विटैलिटी क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए मुदित,राहुल,तरुण और मोहित ने 1/1 विकेट हासिल किए। इस मैच का मैन ऑफ द मैच मोहित डेढ़ा को घोषित किया गया।







