
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / वनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन की फरीदाबाद पश्चिम का संस्कार परिवार मिलन कार्यक्रम कम्युनिटी सेंटर सेक्टर – 21सी में हुआ | शुरुआत में केंद्र के आचार्य द्वारा संस्कार पक्ष कार्यक्रम किया। जिसमें संस्था द्वारा चलाए जा रहे केन्द्रों के बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजीव लाल ने की मंच संचालन सतीश जी ने किया तथा राजीव लाल ने आये हुए अतिथियों का स्वागत किया राष्ट्रीय मंत्री एवं दक्षिण संभाग प्रमुख श्रीराम अग्रवाल ने अतिथियों का परिचय करवाया। उन्होंने संस्था द्वारा संचालित कार्यक्रम की जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजेश कुमार (आईआरएस) अतिरिक्त उपायुक्त कस्टम उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रभारी एवं वीएचपी के राष्ट्रीय मंत्री बीरेंद्र मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में संस्था के कार्य को विस्तार से प्रस्तुत किया। उन्होंने समाज को जागरूक कर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की आवश्यकता है। मुख्यअतिथि अतिरिक्त उपायुक्त कस्टम राजेश कुमार के द्वारा इस कार्य की आवश्यकता पर बल दिया गया। उन्होंने संस्कारित समाज के बिना विकसित भारत की कल्पना भी नहीं कर सकते आज हमे एक होकर इस लड़ाई को जीतना है
कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में पी के सिन्हा, डॉ प्रताप चौहान, राधे श्याम भाटिया, महिला अध्यक्ष डॉक्टर विजय लक्ष्मी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष जय किशन गर्ग, विभाग अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी, कार्याध्यक्ष सुखबीर गोयत, उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी दुबे, सत्यपाल शर्मा, रतन कुमार, आरएसएस के व्यवस्था प्रमुख जितेंद्र, राष्ट्रीय सेविका समिति के सह विभाग कार्यवाहक इत्यादि अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में जिला महासचिव सतीश गौतम ने आये हुए सभी उपस्थित जनों का धन्यवाद व्यक्त किया।






