
डॉ. योगेश भाटिया, श्रीमत अंजू, डॉ. संदीप मल्होत्रा, डॉ. प्रीति अग्रवाल, डॉ. सुदेश भाटिया
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
शहर के जाने माने फिज़ियोथैरेपिस्ट डॉ. योगेश भाटिया की NGO लव कुश फाउन्डेशन जिसका एक ही सिद्धांत है – सेवा परमो धर्म: , ने 31 दिसम्बर 2023 को GBN School (NIT -3) में रक्त दान शिविर लगाया जिसमें ४० सज्जन व्यक्तियों ने रक्त दान कर मानवता के हित में सहयोग दिया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि रहे डॉ. संदीप मल्होत्रा, डॉ. संजय टुटेजा, डॉ. प्रीति अग्रवाल व श्रीमती रेनू सूद ने डॉ. योगेश व उनके पिता के निरंतर सेवा कार्य करने की सराहना की।

इस अवसर पर सर्वोदय अस्पताल से डॉ. सपना चोपड़ा, देवेंद्र व उनकी टीम भी उपस्थित रहे। लव कुश फाउन्डेशन का सहयोग प्रेम सिंह राजपुरोहित (बीकानेर स्वीट्स), प्रमोद गिरधर, वरुण कालरा, सुरिंदर अरोड़ा, तिलकराज, परविंदर सिंह ने दिया।
डॉ. योगेश व इनके पिता डॉ. सुदेश कुमार भाटिया वर्षों से ज़रूरतमंद लोगों की निस्वार्थ सेवा करते आए हैं।







