
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / सेवा वाहन संचालक सतीश चोपड़ा के नेतृत्व में रैफर मुक्त फरीदाबाद की मांग को लेकर आयोजित धरना आज 27 वें दिन में प्रवेश कर गय। इस धरने में आज सांकेतिक भूख हड़ताल पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेश शर्मा, कांग्रेस नेता श्रवण माहेश्वरी, ब्राह्मण नेता अवधेश कुमार ओझा ने भूख हड़ताल पर बैठे। इस मौके पर रेफर मुक्त फरीदाबाद के धरने के अगुआ सतीश चोपड़ा को भीम आर्मी व भारतीय एकता मिशन के सैकड़ो साथियो ने समर्थन दिया।
इस मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेश शर्मा ने कहा कि सेवा वाहन संचालक सतीश चोपड़ा के नेतृत्व में आयोजित रैफरमुक्त फरीदाबाद के लिए चल रहे धरने को आम आदमी पार्टी अपना पूरा समर्थन देती है। सतीश चोपड़ा द्वारा उठाई गई मांग जायज है। फरीदाबाद में सैकड़ो लोग समय पर इलाज न मिलने की वजह से दम तोड़ देते है व सरकारी अस्पतालों मे कभी पूरी दवाइया नही मिलती और न ही आईसीयू चालू है न सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर है जिसकी वजह से फरीदाबाद के नागरिकों को मजबूरी में प्राइवेट अस्पतालों मे इलाज करवाना पड़ता है। प्राइवेट अस्पतालों के बिल भरने के लिए जमीन, घर, दुकान, जेवर आदि तक बेचने पड़ते है। आज गरीब आदमी के पास 2 ही विकल्प है या तो सरकारी अस्पतालों के चक्कर काटते हुए दम तोड़ दे या जमीन जयदाद बेच कर जान बचाए।इस मौके पर सतीश चोपड़ा ने कहा कि जब तक शहर में ट्रोमासेन्टर नहीं बनेगा, श्री अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कालेज छांयसा में आईपीडी सेवा शुरू नहीं होती है तब तक यह धरना जारी रहेगा। चाहे के लिए उनके प्रण ही क्यों न निकल जाए।
उन्होंने कहा कि पिछले 26 दिनों के अन्दर शहर की लगभग 121 सामाजिक, धार्मिक व अन्य संस्थाओं ने धरना स्थल पर आकर उनका समर्थन किया है। जिसके लिए वह उनका आभार व्यक्त करते है।इस मौके पर धरने के मुख्य सहयोगी अनशनकारी बाबा रामकेवल ने कहा किमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के अलावा केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, मंत्री विपुल गोयल, राज्य मंत्री राजेश नागर, विधायक मूलचंद शर्मा, सतीश फागना व धनेश अदलक्खा को ज्ञापन देकर रैफर मुक्त फरीदाबाद, ट्रोमा सैन्टर व श्री अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कालेज छांयसा में आईपीडी सेवा शुरू करने को लेकर धरने के प्रतिनिधिमंडल ने सतीश चोपड़ा के नेतृत्व में मांग पत्र सौंप दिए है। अब सरकार इन मांगों को लागू कर जनता का हित करें।






