
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष जितेंद्र यादव के आदेशानुसार आज रेडक्रास वर्किंग वुमेन हॉस्टल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हरियाणा रेडक्रास चंडीगढ़ की वाइस चेयरपर्सन श्रीमती सुषमा गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं जबकि समारोह की अध्यक्षता आरसीएफ तुलिप की अध्यक्ष डा. निधि अग्रवाल ने की। कार्यक्रम में जिला रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद के सचिव विकास कुमार, उप अधीक्षक पुरुषोत्तम सैनी, जिला प्रशिक्षण अधिकारी ईशान कौशिक, जिला प्रशिक्षण अधिकारी जितेन शर्मा, जिला ब्लड कोऑर्डिनेटर विमल खंडेलवाल, अंशुल गर्ग, सोनिया लूथरा, पूजा, गुप्ता, डॉ. एमपी सिंह, वार्डन इंदुबाला व उषा गांधी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती सुषमा गुप्ता ने महिलाओं के प्रति सोच बदलने एवं सम्मान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि कहा कि मां, बहन और पत्नी के रूप में महिला हमेशा पुरुषों की मदद करती है। किसी भी पुरुष की कामयाबी में महिला का बहुत बड़ा योगदान होता है और यही वजह है कि महिलाएं सर्वोच्च सम्मान की हकदार है। उन्होंने उपस्थित सभी महिला से कहा कि वे इस दिवस को एक पर्व के रूप में मनाने के साथ-साथ महिला कल्याण व सशक्तिकरण से संबंधित सभी सरकारी योजनाओं के प्रति अन्य महिलाओं को भी जागरूक करें। साथ हीं उन्होंने कहा कि महिलाओं व छात्राओं के अधिकारों की रक्षा के लिए सरकार ने कई सख्त कानून बनाए हैं। इसलिए महिलाओं को किसी भी तरह का अत्याचार चुपचाप सहने के बजाय मजबूती से अपनी आवाज उठानी चाहिए।
वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर ही डा. निधि अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण को आज पूरी दुनिया ने स्वीकार किया है और इसका ही परिणाम है कि प्रत्येक क्षेत्र में आज महिलाएं बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रही है। आज कोई भी काम ऐसा नहीं रह गया है, जिसे महिलाएं नहीं कर सकती है। कोई ऐसा क्षेत्र नहीं है जहां महिलाओं की उपस्थिति न हो।
जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव विकास कुमार ने हा कि आज हर क्षेत्र में महिलाएं सर्वश्रेष्ठ हैं चाहे वह घर-परिवार की जिम्मेवारी निभाना हो या घर से बाहर अपने कार्यस्थल पर कार्य करना हीं क्यों न हो। वर्तमान में महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए सरकार द्वारा हरसंभव प्रयास किया जा रहा है, चाहे वह शिक्षा का अधिकार हो, मतदान का अधिकार या अन्य कुछ और। उन्होंने महिलाओं से आग्रह किया कि वे सिर्फ चूल्हे-चौके तक सिमटी न रहें बल्कि उससे आगे आकर ज्ञानार्जन करें व अन्य छोटी-छोटी चीजों को भी सीखें। एक सबल समाज के निर्माण में महिलाओं की अहम भूमिका होती है।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com





