
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर 16 ए फरीदाबाद की एनएसएस इकाई एवं इलेक्टोरल क्लब की ओर राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर महाविद्यालय के सभी स्टॉफ सदस्यों एवं छात्राओं को शपथ दिलाई गई।
प्राचार्या डा. सुनिधि ने कहा कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए देश के हर नागरिक को निष्पक्ष मतदान करना चाहिए । उन्होंने छात्राओं को अपने आस पास के लोगों को अपने वोट बनवाने के लिए प्रेरित करने की भी बात कही । इस मौके पर एनएसएस इकाई इंचार्ज डा. रचना सैनी, पूनम रानी, सविता नागर , प्रिया सैनी आदि मौजूद रहे ।






