
फरीदाबाद, जनतंत्र टुडे / राजकीय महिला महाविधालय, फरीदाबाद की महिला प्रकोष्ठ के तत्त्वधान में शनिवार को “मेहंदी प्रतियोगिता” आयोजित की गयी। जिसमें महाविधालय की छात्राओं ने बड़े हर्ष – उल्लास के साथ प्रतिभाग लिया
। प्रतियोगिता में बीटीटीम प्रथम वर्ष की छात्रा आकांक्षा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बी. ए. प्रथम वर्ष की छात्रा तमन्ना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बी. एससी प्रथम वर्ष की छात्रा नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महाविधालय की प्रचार्या डॉ सुनिधि ने प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को प्रोत्साहन दिया एवं विजेता छात्राओं को बधाई दी।महाविधालय से वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ पारुल राणा , डॉ पूजा सिंह एवं डॉ बलराम आर्या ने निर्णायक की भूमिका निभायी।
इस अवसर पर महाविधालय से प्राध्यापिका नीलम रानी, विज़िया श्रीधर, प्रीति रैना,पूनम अल्मादी, वर्षा शर्मा, आशना, मीनू श्योराण, ज्योति गुप्ता, योगवती, ममता, नीलम शर्मा, मीना कुमारी, महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी शीतल रानी एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहें।




