
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
प्रैक्टिस मैच शर्मा क्रिकेट अकादमी के ग्राउंड पर खेला गया और यह मैच रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी मिर्जापुर और शर्मा क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। इस मैच में रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी मिर्जापुर ने शर्मा क्रिकेट अकादमी को 5 विकेट से शिकस्त दी।
इस मौके पर बीसीसीआई कोच श्री धर्मेंद्र फागना जी ने बताया यह मैच 40 ओवर का था और शर्मा क्रिकेट अकादमी ने पहले टॉस जीतकर बैटिंग करने का निर्णय लिया। शर्मा क्रिक्रेट अकादमी ने पहले बैटिंग करते हुए 40 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 280 रन का लक्ष्य दिया । शर्मा क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए हर्ष ने 40 गेंदों पर 16 चौकों और 4 छक्कों की मदद से सार्वाधिक 102 रन, समक्ष ने 40 गेंदों पर 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 47 रन, शिरसाजित ने 49 गेंदों पर 7चौकों और 1 छक्के की मदद से 37 रन बनाए।
रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी मिर्जापुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए तनुष ने 8 ओवर 51 रन देकर 4 विकेट, भव्य और सागर ने 1/1विकेट हासिल किये। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी मिर्जापुर ने 40 ओवर में 5 विकेट खोकर 281रन बनाकर जीत हासिल की।
रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी मिर्जापुर की ओर से शिवांश भार्गव ने 111 गेंदों पर 23 चौकों और छक्के की मदद से सार्वाधिक 132 रन और लक्ष्य ने 62 गेंदों पर 10 चौके की मदद से 50 रन, हाशिम ने 31 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 26 रन बनाए।शर्मा क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए समक्ष ने 8 ओवर में 58 रन देकर 2 विकेट पैर जितेंद्र ने 1 विकेट हासिल किया। इस मैच का मैन ऑफ द मैच शिवांश भार्गव को घोषित किया गया।







