
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
मैच रविंद्र फागना क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया और यह मैच रविंद्र फागना क्रिकेट अकैडमी और वर्षा क्रिकेट अकैडमी के बीच खेला गया। इस मैच में रविंद्र फागना क्रिकेट अकैडमी ने वर्षा क्रिकेट अकैडमी को 5 विकेट से शिकस्त दी।
इस मौके पर बीसीसीआई कोच श्री धर्मेंद्र फागना जी ने बताया यह मैच 40 ओवर का था और वर्षा क्रिकेट अकैडमी ने पहले टॉस जीतकर बैटिंग करने का निर्णय लिया। वर्षा क्रिकेट अकैडमी ने पहले बैटिंग करते हुए 40 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 177 रन का लक्ष्य दिया । वर्षा क्रिकेट अकैडमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए उज्ज्वल ने 52 गेंदों पर 7 चौकों और 1 छक्के की मदद से सार्वाधिक 50 रन, निखिल ने 40 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 23 रन, अभिषेक ने 19 गेंदों पर 2 चौकों और 1 छक्के की मदद से 22 रन बनाए।
रविंद्र फागना क्रिकेट अकैडमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए आशीष बांबी ने 5 ओवर 1 मैडेन 20 रन देकर 5 विकेट, जतिन अग्रवाल ने 5 ओवर में 1 मैडेन 29 रन देकर 2 विकेट मोहम्मद सानिब ने 5.4 ओवर में 1 मैडेन 22 रन देकर 2 विकेट और भव्य ने 1 विकेट हासिल किये।
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए रविंद्र फागना क्रिकेट अकैडमी ने 40 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाकर जीत हासिल की। रविंद्र फागना क्रिकेट अकैडमी की ओर से सागर ने 76 गेंदों पर 6 चौकों और 1 छक्के की मदद से सार्वाधिक नाबाद 59 रन,राहुल ने 32 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 31 रन,शिवम राजपूत ने 44 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से 27 और नमन तागरा ने 27 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 25 रन बनाए।
वर्षा क्रिकेट अकैडमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए वर्षा, आदित्य और कुशल ने 1/1 विकेट हासिल किए। इस मैच का मैन ऑफ द मैच आशीष बांबी को घोषित किया गया।







