
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
7th ऑल इंडिया रविन्द्र फागना अंडर 15 क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 का मैच रविन्द्र फागना क्रिकेट अकादमी के ग्राउंड पर खेला गया और यह लीग मैच रविंदर फागना क्रिकेट अकैडमी मिर्जापुर और जे बी स्पोर्ट्स के बीच खेला गया। इस मैच में रविंदर फागना क्रिकेट एकेडमी मिर्जापुर ने जे बी स्पोर्ट्स को 27 रन से शिकस्त दी। इस मौके पर बीसीसीआई कोच श्री धर्मेंद्र फागना जी ने बताया यह मैच 40 ओवर का था और रविंदर फागना क्रिकेट अकैडमी मिर्जापुर ने पहले टॉस जीतकर बैटिंग करने का निर्णय लिया।
रविंदर फागना क्रिकेट अकैडमी मिर्जापुर ने पहले बैटिंग करते हुए 40 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 243 रन का लक्ष्य दिया । रविंदर फागना क्रिकेट अकैडमी मिर्जापुर की ओर से बल्लेबाजी करते हुए वेश मोहम्मद ने 140 गेंदों पर 21 चौकों और की मदद से सर्वाधिक 144 रन बनाए इसके इलावा शिव रत्ना ने 29 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 25 और शिवांश ने 22 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 24 रन बनाए। जे बी स्पोर्ट्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए आरव, व्योम, शास्वत ने 1/1 विकेट हासिल किये। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए जे बी स्पोर्ट्स ने 38.1 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाकर ढेर हो गई।
जे बी स्पोर्ट् की ओर से उत्कर्ष ने 97 गेंदों पर 7 चौको की मदद से 75 रन , वृषभ ने 26 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 30 रन, चिराग ने 50 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 28 रन और वत्सल ने 18 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से 24 रन बनाए।रविंदर फागना क्रिकेट एकेडमी मिर्जापुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए रौशन ने 7.1 ओवर में 1 मैडेन और 32 रन देकर 3 विकेट, वेश ने 8 ओवर 1 मैडेन 32 रन देकर 3 विकेट और हाशिम ने 6 ओवर 35 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। इस मैच का मैन ऑफ द मैच वैश मोहम्मद को घोषित किया गया।







