
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
गेम्स फॉरेस्ट क्रिकेट मैदान गुरुग्राम में प्रैक्टिस मैच खेला गया । यह मैच रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी सोहना और स्मार्ट क्रिकेटर्स अकादमी के बीच खेला गया । इस मैच में रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी ने स्मार्ट क्रिकेटर्स अकादमी को 40 रन से हराया I इस मौके पर बीसीसीआई कोच धर्मेंदर फागना ने बताया की यह मैच 45 – 45 ओवर का था और रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया । रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 45 ओवर में 9 विकेट पर 280 रन बनाए टीम की और बल्लेबाजी करते हुए रिज़वान खान 58 रन , यश कौशिक ने 56 रन , निशांत यादव ने 48 रन , वंश ने 31 रन बनाए I स्मार्ट क्रिकेटर्स अकादमी की और से गेंदबाजी करते हुए चित्रेश सिंह ने 4 विकेट , यश सिंह ने 2 विकेट , सए और धवल विजय ने 1 – 1 विकेट ली । इस लक्ष्य का पीछा करते हुए स्मार्ट क्रिकेटर्स अकादमी ने 43.3 ओवर में 10 विकेट में 240 रन बनाकर हार का सामना करना पड़ा I टीम की और से बल्लेबाजी करते हुए मोकष मुद्गिल ने 70 रन , अग्रिम ने 48 रन , आदित्य ने 31 रन , धुर्व शर्मा ने 19 रन , अमित ने 18 रन बनाए । रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी टीम की ओर से गेंदबाज़ी करते हुए युवराज सिंह ने 5 विकेट ली , ऋषभ ने 3 विकेट , रिज़वान खान और समीर खान ने 1 – 1 विकेट ली I इस मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार युवराज सिंह को दिया गया (रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी)
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com







