
मैन ऑफ द मैच मोहम्मद साद
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
रविंदर फागना क्रिकेट भूमि ग्राउंड फ़रीदाबाद पर खेला गया और यह मैच रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी पाली और दलाल क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया।
इस मैच में रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी पाली ने दलाल क्रिकेट अकादमी को 4 विकेट से हराया , यह मैच 40 ओवर का था और दलाल क्रिकेट अकादमी ने पहले टॉस जीतकर बैटिंग करने का निर्णय लिया। दलाल क्रिकेट अकादमी ने पहले बैटिंग करते हुए 40 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 266 रन का लक्ष्य दिया । दलाल क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए जतिन यादव ने 100 गेंदों पर 12 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 100 रन, परनीत रावत ने 63 गेंदों पर 7 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 74 रन हरजीत चंदीला ने 58 गेंदों पर 4 चौको और एक छक्के की मदद से 39 रन बनाए।
रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी पाली की ओर से गेंदबाजी करते हुए हर्ष शर्मा ने 8 ओवर में 68 रन देकर 3 विकेट करण ने 8 ओवर में 1मैडेन 63 रन देकर एक विकेट हासिल किया। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी पाली ने 32.3 ओवर में 5 विकेट खोकर 267 रन बनाकर जीत हासिल की। रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी पाली की ओर से मोहम्मद साद ने 67 गेंदों पर 9 चौको और 7 छक्कों की मदद से 100 रन नवीन कथेरिया ने 54 गेंदों पर 5 चौको की मदद से 53 रन गौरव सिंह ने 29 गेंदों पर 5 चौको और एक छक्के की मदद से 34 रन बनाए।
दलाल क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए लव सिंह और हरजीत चंदीला ने 2/2 विकेट जतिन यादव ने 3 ओवर में 24 रन देकर एक विकेट हासिल किए। इस मैच का मैन ऑफ द मैच मोहम्मद साद व फाइटर ऑफ द मैच व जतिन यादव को घोषित किया गया







