
ललित भड़ाना
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी मैदान पाली फरीदाबाद में प्रैक्टिस मैच खेला गया यह मैच रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी पाली और रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी सोहना के बीच खेला गया । इस मैच में रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी ने रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी सोहना को 39 रन से हराया . इस मौके पर बीसीसीआई कोच धर्मेंदर फागना ने बताया की यह मैच 50- 50 ओवर का था और रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी सोहना ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी करने का निर्यण लिया। रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी पाली टीम की और से बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 50 ओवर में 4 विकेट पर 285 रन बनाए टीम की और बल्लेबाजी करते हुए समीरखान ने 107 रन , जय डागर ने 105 रन , रिज़वान खान ने 33 रन बनाए I रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी सोहना की और से गेंदबाजी करते हुए यश कटारिया और जितेंदर ने 2 – 2 विकेट ली । इस लक्ष्य का पीछा करते हुए रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी सोहना ने 48.2 ओवर में 10 विकेट में 246 रन बनाकर हार का सामना करना पड़ा I टीम की और से बल्लेबाजी करते हुए कुलदीप यादव ने 70 रन, प्रिंस लोहिया ने 67 रन, मनन यादव ने 27 रन, तरुण ने 25 रन बनाए । रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी पाली की ओर से गेंदबाज़ी करते हुए ललित भड़ाना ने 5 विकेट, इंजाम्मुल हक़ और अन्नू ने 2-2 विकेट ली, आदित्य ने 1 विकेट ली. इस मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार ललित भड़ाना को दिया गया (रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी पाली)
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com







