
विधायक सीमा त्रिखा
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
बडखल विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उनका कहना है कि महिला सशक्तिकरण से ही परिवार व समाज का विकास संभव है।
विधायक सीमा त्रिखा ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण को आज पूरी दुनिया ने स्वीकार किया है और इसका ही परिणाम है कि प्रत्येक क्षेत्र में आज महिलाएं बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रही है। आज कोई भी काम ऐसा नहीं रह गया है, जिसे महिलाएं नहीं कर सकती है। कोई ऐसा क्षेत्र नहीं है जहां महिलाओं की उपस्थिति न हो। उन्होंने कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाएं सर्वश्रेष्ठ हैं चाहे वह घर-परिवार की जिम्मेवारी निभाना हो या घर से बाहर अपने कार्यस्थल पर कार्य करना हीं क्यों न हो। वर्तमान में महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा हरसंभव प्रयास किया जा रहा है, चाहे वह शिक्षा का अधिकार हो, मतदान का अधिकार या अन्य कुछ और। उन्होंने महिलाओं से आग्रह किया कि वे सिर्फ चूल्हे-चौके तक सिमटी न रहें बल्कि उससे आगे आकर ज्ञानार्जन करें व अन्य छोटी-छोटी चीजों को भी सीखें। एक सबल समाज के निर्माण में महिलाओं की अहम भूमिका होती है।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com







