
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर 16 ए फरीदाबाद में विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन के सौजन्य से कमर्शियल आर.ओ का शुभारंभ हुआ । अब महाविद्यालय में छात्राओं के लिए पीने के पानी की कमी नहीं होगी । कंपनी की इस पहल की सभी छात्राओं एवं स्टाफ सदस्यों ने सराहना की । कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर उद्योगपति एवं समाजसेवी सरदार एसएस बांगा ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा एवं समाज सेवा हर व्यक्ति का नैतिक कर्तव्य है, उन्होंने छात्राओं को भी अपने आस पास सफाई व्यवस्था बनाए रखने तथा सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने की बात कही।
प्राचार्या डा सुनिधि ने कहा कि महाविद्यालय का प्रयास छात्राओं को शिक्षा के साथ अन्य मूलभूत जरूरतों को पूरा करना है। महाविद्यालय में पहले छोटे आर.ओ लगे हुए थे, जो महाविद्यालय की दो हजार छात्राओं के लिए पर्याप्त नहीं थे, अब विक्टोरिया लाइफ फाउंडेशन के सहयोग से कमर्शियल आर.ओ लगाया गया है। इससे गर्मी के सीजन में छात्राओं को पर्याप्त पानी मिल सकेगा । इस मौके पर वरिष्ठ प्राध्यापक बलवीर सिंह दहिया, डा. पारूल राना, शालिनी खुराना, डा. बलराम आर्य, संदीप विहान आदि मौजूद रहे ।






