
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) के प्रबंध निदेशक के साथ एच.एस.ई.बी. वर्कर्स यूनियन, हैड ऑफिस भिवानी के प्रतिनिधिमंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुग्राम में सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। यह प्रतिनिधिमंडल यूनियन के राज्य महासचिव श्री यशपाल देशवाल जी के नेतृत्व में मिला।
राज्य महासचिव श्री यशपाल देशवाल ने बताया कि यूनियन द्वारा उठाए गए सभी प्रमुख मुद्दों पर प्रबंध निदेशक महोदय ने गंभीरता से विचार किया और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। यूनियन ने यह भी आग्रह किया कि इस नीति के अंतर्गत स्थानांतरित कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से रिलीव न किया जाए और जो कर्मचारी पहले ही रिलीव हो चुके हैं, उन्हें पुनः उनकी मूल नियुक्ति पर लाने हेतु उचित कदम उठाए जाएं।
बैठक में जिन प्रमुख बिंदुओं पर सहमति बनी, वे निम्नलिखित हैं:
1. मिड-सेशन में लागू की गई ट्रांसफर नीति पर पुनः विचार किया जाएगा।
2. सभी कर्मचारियों को समान अवसर के आधार पर स्थानांतरण का अधिकार दिया जाएगा।
3. ब्लॉक की गई सभी पोस्टों को अनब्लॉक करने का आश्वासन।
4. जिन कर्मचारियों को विशेष छूट देकर ट्रांसफर नीति से बाहर रखा गया है, उनकी निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी।
5. ALM/LM/AFM कर्मचारियों को उनके गृह सर्कल में उपलब्ध रिक्त पदों पर प्राथमिकता से तैनात किया जाएगा।
चीफ ऑर्गनाइज़र श्री अशोक शर्मा जी ने बताया कि एम.डी. साहब ने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी मुद्दों पर दोबारा विचार कर नोटिंग फाइल तैयार की जाए और जब तक इस पर अंतिम निर्णय नहीं होता, तब तक किसी भी कर्मचारी को रिलीव न किया जाए। साथ ही, यूनियन के साथ अगले सप्ताह एक और बैठक आयोजित कर अंतिम समाधान प्रस्तुत किया जाएगा।
राज्य महासचिव श्री यशपाल देशवाल का कर्मचारियों के नाम संदेश:
“माननीय प्रबंध निदेशक महोदय ने सभी समस्याओं के समाधान हेतु सकारात्मक आश्वासन दिया है। यूनियन द्वारा चलाया जा रहा आंदोलन अगली बैठक तक के लिए स्थगित किया गया है।”
ALM/LM साथियों के लिए उन्होंने विशेष रूप से कहा:
“आपके हक की लड़ाई में यूनियन किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेगी। यह केवल एक अस्थायी ठहराव है — यदि आवश्यकता पड़ी, तो हम सभी आगामी संघर्ष के लिए पूरी तरह तैयार रहेंगे।
प्रतिनिधिमंडल में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी:
श्री यशपाल देशवाल (महासचिव), श्री अशोक शर्मा (पूर्व महासचिव), श्री मनोज सैनी (वरिष्ठ उपप्रधान), श्री सुरेंद्र देशवाल, श्री सतेन्द्र सहारण, श्री विकास नेहरा, श्री अनिल पहल, श्री मुकेश भयाना, श्री राजेश शर्मा, श्री राजा शामदो, श्री रविन्द्र यादव, श्री बल्लू बामला, श्री विनोद शर्मा, श्री लेखराज चौधरी, श्री राजबीर (फरीदाबाद), श्री उस्मान ख़ान, श्री जयबीर बादल, श्री दलबीर मोर, श्री दिवेंद्र शर्मा, श्री महेंद्र दलाल, श्री सुखबीर यादव, श्री परमजीत कुंडू, श्री नवीन तक्षक, श्री संतराम लांबा, श्री प्रदीप मलिक (हांसी), श्री नवीन प्रधान (हांसी), श्री सागर उमरा, श्री सुरेंद्र उमरा, श्री गुलशन उमरा, श्री सुरेंद्र (CBO) सहित बड़ी संख्या में ALM/LM साथी एवं अन्य संघर्षशील कर्मचारीगण।







