
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
7th ऑल इंडिया रविन्द्र फागना अंडर 15 क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 का मैच रविन्द्र फागना क्रिकेट अकादमी के ग्राउंड पर खेला गया और यह लीग मैच ब्लूमिंग स्टार और वानी स्पोर्ट्स के बीच खेला गया । इस मैच में ब्लुमिंग स्टार ने वानी स्पोर्ट्स को 372 रन से शिकस्त दी। इस मौके पर बीसीसीआई कोच श्री धर्मेंद्र फागना जी ने बताया यह मैच 40 ओवर का था और ब्लूमिंग स्टार ने पहले टॉस जीतकर बैटिंग करने का निर्णय लिया। ब्लूमिंग स्टार ने पहले बैटिंग करते हुए 40 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 443 रन का बड़ा लक्ष्य रखा। ब्लूमिंग स्टार की ओर से बल्लेबाजी करते हुए वंश शर्मा ने 70 गेंदों पर 14 चौकों ओर 8 छक्कों की मदद से सर्वाधिक 159 रन, चरण बघेल ने 60 गेंदों पर 3 चौकों 2 छक्कों की मदद से 83 रन, मयंक ने 48 गेंदों पर 8चौकों ओर 1 छक्के की मदद से 72 रन ओर तनुभव ने शानदार 56 रन का योगदान दिया। वानी स्पोर्ट्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए गौरांश, तनुष, बिस्मन ओर कानव शर्मा ने 1/1 विकेट हासिल किया। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए वानी स्पोर्ट्स मात्र 71रन बनाकर ढेर हो गई । वानी स्पोर्ट्स की ओर से हरिओम ने सर्वाधिक 17रन बनाए। ब्लूमिंग स्टार की ओर से अनुज भारद्वाज ने 7 ओवर में 5 मैडेन और 5 रन देकर 4 विकेट, आयुष ने 6 ओवर में 3 मैडेन और 7 रन देकर 3 विकेट, उज्ज्वल ने 5 ओवर में 1 मैडेन और 12 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। इस मैच का मैन ऑफ द मैच ब्लूमिंग स्टार की ओर से वंश शर्मा को घोषित किया गया ।







