
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / फिटनेस और वेलनेस उद्योग में कांति लाने वाला फिटनेस बार शहरी लक्ज़री फिटनेस को नई परिभाषा देने के लिए तैयार है। फुटोमिक ग्रुप और टीएफबी ग्रुप द्वारा संचालित, पह फिटनेस सेंटर विश्वस्तरीय जिम सुविधाओं को उच्च स्तरीय वेलनेस सुविधाओं के साथ जोड़ता है। यह फरीदाबाद का पहला वेलनेस सेंटर है जो जिम के साथ जकूजी, सॉना और स्टीम बाथ जैसी सुविधाएँ प्रदान करता है।
फिटनेस बार की स्थापना 2015 में हुई थी, जिससे फिटनेस और वेलनेस के एक नए युग की शुरुआत हुई।
इसकी यात्रा इन प्रमुख स्थानों पर विस्तार के साथ जारी रही:
नोएडा, सेक्टर 120 -अक्टूबर- 2019
प्रताप विहार, गाज़ियाबाद – सितंबर -2022
राजनगर, गाज़ियाबाद-सितंबर 2024
वैशाली , गाज़ियाबाद-नवंबर 2024
फरीदाबाद – जनवरी 2025
प्रत्येक नए सेंटर के साथ, फिटनेस बार फिटनेस के अनुभव को और अधिक उन्नत बना रहा है, अत्याधुनिक सुविधाओं और लक्ज़री वेलनेस समाधानों की पेशकश कर रहा है।
फिटनेस बार, हॉस्पिटेलिटी और फिटनेस क्षेत्र के अग्रणी विशेषज्ञों द्वारा स्थापित किया गया है। फुटोमिक ग्रुप, जो लाइफस्टाइल और हॉस्पिटेलिटी ब्रांड्स के लिए जाना जाता है, ने टीएफबी ग्रुप के साथ साझेदारी की है, जो देश की सबसे होनहार फिटनेस चेन में से एक है। इस सहयोग के माध्यम से लक्ज़री वेलनेस और फिटनेस को शहरी जनता तक पहुँचाया जा रहा है।
फिटनेस बार के पीछे के विज़नरी लीडर्स फुटोमिक ग्रुपः
*योगेश शर्मा, संस्थापक और सीईओ
*मनीष शर्मा, सह-संस्थापक और सीओओ
*श्रेयांश जैन, निदेशक – विपणन एवं बिक्री
टीएफबी ग्रुपः
* भरत अनेजा, संस्थापक और सीईओ
* प्रियंशु मलिक, पार्टनर
एक संपूर्ण वेलनेस अनुभव
फिटनेस बार सिर्फ एक जिम नहीं, बल्कि एक सम्पूर्ण फिटनेस और वेलनेस डेस्टिनेशन है। यह अत्याधुनिक सुविधाओं और आरामदायक उपचारों को जोड़ता है:
हेल्थ बार– वर्कआउट के बाद रिकवरी के लिए विशेष न्यूट्रिशन स्टेशन
ग्रूमिंग स्टूडियो – यह सुनिश्चित करने के लिए कि सदस्य हमेशा बेहतरीन दिखें और महसूस करे
थेरेपी रूम – विभिन्न मसाज और रीजूविनेशन ट्रीटमेंट्स के लिए
जकूजी, सॉना और स्टीम बाथ – मांसपेशियों की रिकवरी और पूरी तरह से रिलैक्स होने के लिए
योग रूम – मानसिक और शारीरिक शांति के लिए
वेट ट्रेनिंग और कार्डियो सेक्शन – अत्याधुनिक मशीनों और विशेषज्ञ ट्रेनर्स के मार्गदर्शन में
लॉकर और चेंजिंग रूम– स्वच्छता और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए
स्वच्छ और हाइजीनिक वॉशरूम – उच्चतम स्वच्छता मानकों के साथ
फिटनेस के नए युग की ओर विस्तार योजना :–
फरीदाबाद में अपनी सफल शुरुआत के साथ, फिटनेस बार जल्द ही टियर 1 और मेट्रो शहरों में विस्तार करेगा। यह हाई स्ट्रीट्स, लक्ज़री मॉल्स और 5-स्टार होटलों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर प्रीमियम वेलनेस को पूरे देश में फिटनेस प्रेमियों के लिए अधिक सुलभ बनाएगा।
फिटनेस बार, फिटनेस क्रांति में सबसे आगे खड़ा है, जो लक्ज़री, वेलनेस और अत्याधुनिक फिटनेस समाधानों का अनोखा मिश्रण प्रदान करता है। इस लॉन्व के साथ, ब्रांड माइंड, बॉडी और स्पिरिट के सम्पूर्ण ट्रांसफॉर्मेशन के लिए प्रतिबद्ध है, और वेलनेस इंडस्ट्री में नए मानक स्थापित कर रहा है।






