
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन ने अपनी माँगों को लेकर पूरे प्रदेश के सभी सर्कलों पर कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार व निगम मैनेजमेंट के खिलाफ दो घंटे जमकर विरोध प्रदर्शन कर खिलाफत में नारेबाजी की । प्रदर्शनों की इसी कड़ी में फरीदाबाद सर्कल की चारों डिवीजनों पर अपनी माँगों को लेकर एचएसईबी वर्कर यूनियन के राज्य कमेटी से केंद्रीय परिषद के नेता सतीश छाबड़ी के नेतृत्व व कर्मवीर यादव सर्कल सचिव सहित पूर्व सर्कल सचिव सन्तराम लाम्बा की अगुआई में कर्मचारियों ने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के ओल्ड फरीदाबाद डिवीजन में प्रधान पुष्पेंद्र सिंह व सचिव लेखराज चौधरी, एनआईटी फरीदाबाद डिविजिन में प्रधान विनोद शर्मा व सचिव बृजपाल तँवर, ग्रेटर फरीदाबाद डिविजिन में प्रधान सुनील चौहान व सचिव रविदत्त शर्मा, बल्लभगढ़ डिविजिन में प्रधान मदन गोपाल शर्मा व सचिव सुरेन्दर सिंह शर्मा, एचवीपीएन सर्कल के सर्कल सचिव प्रीतम सिंह व मुरारीलाल, मुकेश रोहिला की मौजूदगी कर्मचारियों ने गरजते हुए फरीदाबाद के पाँचों एक्सईएन (कार्यकारी अभियंताओं) के माध्यम ए.सी.एस पावर हरियाणा सरकार (अतरिक्त मुख्यसचिव) के नाम अपने विरोध दिवस को मनाते हुए अपने ज्ञापन सौपे ।

माँग पत्र में यूनियन की ओर से डिमांड्स करते हुए कहा कि निगम में लगे कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और जब तक इन्हें पक्का नही करता है तब तक सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार इन्हें समान काम के एवज में समान वेतनमान दिया जाए, हरियाणा कौशल रोजगार निगम को बंद करने, एनपीएस प्रणाली को बंद कर पुरानी ओल्ड पेंशन नीति को चालू करने, एक्सग्रेसिया की पोलिसी को बिना किसी शर्त के तत्काल लागू करने, फ्री मेडिकल कैशलेस की सुविधा पूर्णरूप से सभी कर्मियों को देने, जोखिम भत्ता देने, शिक्षा भत्ता देने, ऑनलाइन ट्रान्सफर पोलिसी को बंद करने, बिजली निगम में जारी ठेकेदारी प्रथा पर पूर्णविराम लगाते हुए इसे बंद करने, बिजली निगम में खाली पड़े हजारों रिक्त पड़े पदों को स्थाई भर्ती के माध्यम से भरने आदि 22 सूत्रीय माँग पत्र को यूनियन की ओर से प्रदेश सरकार व निगम मैनेजमेंट को भेजा गया । प्रदेश भर जारी कर्मचारियों के इन आंदोलनों से इसके बाद भी यदि सरकार नही चेतती है और कर्मचारियों की जायज माँगों को नही सुनती है तो अगली रणनीति को तय करने के लिये एचएसईबी वर्कर यूनियन मजबूर होगी । जिसके बात इससे उत्पन्न किसी भी प्रकार की अशांति के लिये निगम मैनेजमेंट और सरकार जिमेदार होगी ।
जोरदार विरोध प्रदर्शनों में अशोक लाम्बा, सुधीर कौशिक, सियाराम, संजय राठौर, हरिकेश, अजय शर्मा, सुमन्त, जगदीश, महेन्दर, सुखबीर, नितिन, प्रेम, मुकेश, राजेश, देवेंदर, सोनू, परवीन, बीरसिंह, महेन्द्रपाल, राजेन्द्र, नरेंद्र, विजय आदि सैंकड़ों की संख्या में दफ्तरों पर बिजली कर्मचारियों ने जोरदार हल्ला बोलते हुए अपना विरोध प्रदर्शन किया ।







