
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / नई दिल्लीः– राजधानी दिल्ली के रोहिणी स्थित जापानी पार्क, सेक्टर- 11 के सामने भगवान गणेश के आहवान के साथ ही दस दिन तक चलने वाली नव श्री केशव रामलीला कमेटी के सातवें दिन सीता हरण व रावण दरबार के मंचन को लोगों ने जमकर आनंद उठाया। लोगों ने अपने स्थान पर खड़े होकर इन कलाकारों का जोरदार तालियों से इनका हौसला बढ़ाया।
आज की रामलीला की खास बात यह रही की नेपाल की राजधानी काठमांडू से नव श्री केशव रामलीला की रामलीला देखने को आए दिल्ली आए हुए है, जो नरेश मित्तल जो लीला मंत्री हरि कृष्ण के भतीजे है, वह काठमांडू रहते है, उन्होंने दिल्ली के रोहिणी में हो रही नव श्री केशव रामलीला कमेटी की रामलीला देखने की इच्छा थी। उन्होंने बताया कि दिल्ली की रामलीला सच में बहुत ही सुन्दर है। नरेश मित्तल का स्वागत संस्था के लीला महामंत्री हरि किशन मित्तल, लीला मंत्री कृष्ण जिंदल, व एडिशनल महामंत्री हरीश गोयल ने इनको संस्था का स्मृति चिन्ह व पटका देकर सम्मानित किया।
मंचन के दौरान पंचवटी में राम, सीता व लक्ष्मण का निवास, स्वर्ण मृग का प्रकट होना, सीता का मोह व उसके बाद घटित होने वाली घटनाओं को इतनी जीवंतता के साथ प्रस्तुत किया गया कि दर्शक भावुक हो उठे। रावण की दमदार भूमिका निभाने वाले कलाकार को दर्शकों ने खूब सराहा। सीता के वियोग में भगवान श्रीराम के विलाप के दृश्य ने वातावरण को मार्मिक बना दिया व श्रद्धालु भावविभोर हो गए। रामलीला मंचन की षुरुआत पंचवटी के सुंदर दृश्य से हुई, जहां माता सीता स्वर्ण मृग को देखकर प्रसन्न हो उठती है व उसकी छाल लाने का आग्रह भगवान श्रीराम से करती है। आदेष मानकर भगवान राम स्वर्ण मृग की पीछा करते हुए वन में चले जाते है। तभी अवसर का लाभ उठाकर लंकापति रावण साधु के वेश में कुटिया पर आता है और माता सीता से भिक्षा मांगने का छल करता है जैसे ही सीता लक्ष्मण रेखा लांघती हैं, रावण उनका हरण कर पुष्पक विमान से लंका की और उड़ जाता है।
इस अवसर पर संस्था चेयरमैन पुष्पेन्द्र रस्तोगी, अध्यक्ष जय किशन बंसल, एडिशनल चेयरमैन संजय कुमार गुप्ता, महामंत्री कृष्ण जिंदल, कोषाध्यक्ष दिनेश सर्राफ, कार्यालय महामंत्री प्रदीप अग्रवाल, लीला महामंत्री हरि किशन मित्तल, सी. वाईस चेयरमैन पुरुशोतम लाल सिंघल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। संस्था द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम का यह 29वां वर्ष है। उन्होंने बताया कि चार धाम थीम पर इस बार तीन मंजिला भव्य स्टेज पर लीला का मंचन हो रहा है।





