
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ फ्रैन्ड़स सोशल वर्कर्स एसोसिएशन(रजि.) मार्किट नम्बर-5 के प्रागंण में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर संस्था के प्रधान गुलशन सहगल,महासचिव मुकेश मल्होत्रा,कोषाघ्यक्ष संदीप गेरा,वरिष्ठ उपप्रधान नवजीवन गौसांई,उपप्रधान बंसीलाल ेकुकरेजा,त्रिलोचन सिंह,प्रदीप मल्होत्रा,राजेश गौसांई,राकेश मेहरा,महेश बजाज,सुरेन्द्र जयसवाल,विजय भाटिया,सुनील महाजन,सतीश साहनी,संजय साहनी,पवन सब्बावाल,शिव साहनी,बिल्लू,रमन विज,जगदीश झांब,सशिश,अनिल आनन्द,चमनलाल सहगल,चन्दर मोहन सहगल,मनीष जैसवाल,सुनील अरोड़ा के साथ मिलकर ध्वजारोहण किया।
इस अवसर पर अतिथियों जिनमें विधायक धनेश अदलखा,पार्षद जसवंत सिंह,आलोक गुप्ता सीइओ एडोर ग्रुप,गुलशन बगा,श्याम सुन्दर कपूर,राजेन्द्र आहूजा,रविन्द्र सिहं राणा,गोवर्धन,लखविन्द्र सिंह,राधेश्याम भाटिया,चड़दी कलां ग्रुप,एनआईटी थाना प्रभारी महावीर,सतनाम सिंह मंगल,भारत अरोड़ा,संजय भाटिया,सोनू एम्पोरियम वाले,जलसेवा रेलवे स्टाल वाले और अनिल अग्रवाल सेवा वाहिनी,इन्द्रजीत पाठक,परविन्द्र राजपाल व आशीष का एसोसिएशन ने माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर सभी ने देश के लिए जान गंवाने वाले शहीदों को दो मिनट का मौन रखकर श्रृद्वांलजि दी।
इस अवसर पर बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक और देशप्रेम पर आधारित गीत और कविताएं सुनाई गई। विधायक धनेश अदलखा ने कहा कि देश को आजाद कराने में भगत सिंह,राजगुरू,सुखदेव,भगवती चन्द वोहरा,बी.के दत्त,राम प्रसाद बिस्मिल,उधमसिंह जैसे ना जाने कितने ही नौजवान थे जिन्होनें देश के लिए हंसते हंसते अपनी मौत को गले लगा लिया। प्रधान गुलशन सहगल व महासचिव मुकेश मल्होत्रा ने अपने संदेश में कहा कि कहा कि फ्रैन्ड़स सोशल वर्कर्स एसोसिएशन समाज और देश के प्रति पूरी तरह समर्पित है।
स्वतंत्रता दिवस देशभक्तों को याद करने का दिन है। इस दिन हमें देश पर मर मिटने वाले शहीदों को नमन कर उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर कोषाध्यक्ष संदीप गेरा व उपप्रधान सुरिन्द्र सिंह व बंसीलाल कुकरेजा ने कहा कि आज के दिन हर व्यक्ति को यह प्रण करना चाहिए कि जिएं तो देश के लिए और मरे तो देश के लिए। कार्यक्रम में विधायक धनेश अदलखा व एसोसिएशन की पूरी टीम देशभक्ति के गीतों पर खूब थिरेके।







