
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
इस अवसर पर सुबह मंदिर में पूजा अर्चना का कार्यक्रम हुआ उसके पश्चात विशाल रथ यात्रा फरीदाबाद के मेन बाजार से निकल कर बैंड मार्केट एमसीएफ ऑफिस नई सब्जी मंडी होते हुए वापिस मंदिर में पहुंची इसके पश्चात भगवान महावीर स्वामी का अभिषेक किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्र राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर जी ने ध्वजारोहण एवं दीप जलाकर कार्यक्रम का आरंभ किया ।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर विधायक श्री नरेंद्र गुप्ता जी एवं मुख्यमंत्री जी के पूर्व राजनीतिक सलाहकार श्री अजय गौड जी उपस्थित थे । युवा मोर्चा भाजपा जिला अध्यक्ष शोभित अरोड़ा एवं जिला महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा नरेंद्र जैन कार्यक्रम के विशेष आमंत्रित सदस्य थे ।
दिगंबर जैन सभा के प्रधान मनीष जैन ने सभी अतिथियों को पट्का एवं माला पहनाकर उनका स्वागत किया एवं वरिष्ठ उप प्रधान प्रदीप जैन ने आए हुए अतिथियों का धन्यवाद किया । कार्यक्रम आयोजन में धन कुमार जैन ,विकास जैन पारस जैन, प्रणय जैन ,ऋषभ जैन ,अजय जैन सुशील जैन , वी के जैन , एम के जैन ,रतिराम जैन ,डी के जैन का विशेष योगदान रहा ।







