
फरीदाबाद, जनतंत्र टुडे/ एन आई टी पाँच स्थित सुप्रसिद्ध श्री बांके बिहारी मंदिर के महंत श्री ललित गिरि महाराज को यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.आर एन सिंह ने डाकपत्थर से ग्रीष्मकालीन भराव किया पवित्र यमुना जल भेंट किया। इस अवसर पर डॉ.आर एन सिंह ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का नित्य अभिषेक भी पवित्र यमुना जल से कराने की वैदिक परम्परा है। भगवान श्रीकृष्ण का छठी महोत्सव अत्यंत विशेष अवसर है जिसमें भगवान श्रीकृष्ण के अभिषेक का खास महत्व है।
इस अवसर पर दिव्य अभिषेक हो सके इसके लिए डाकपत्थर से ग्रीष्मकालीन भराव किया पवित्र यमुना जल श्री बांके बिहारी मंदिर के महंत श्री ललित गिरि महाराज को भेंट किया गया है। इससे पहले भी श्री बांके बिहारी मंदिर के अतिरिक्त अन्य प्रसिद्ध मंदिर जहाँ भगवान श्रीराधेकृष्ण की पूजा की जाती है, पवित्र यमुना जल भेंट किया गया है, आगे भी किया जाएगा, यह श्री यमुना जल जन जागरण अभियान के आध्यात्मिक पहल का हिस्सा है।
श्री बांके बिहारी मंदिर के महंत श्री ललित गिरि महाराज यमुना रक्षक दल के प्रयासों की हृदय से प्रशंसा किए। इस अवसर पर श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रभारी एडवोकेट नागेश सिंह के अतिरिक्त अन्य भक्तजन विशेष रूप से उपस्थित हुए।






