
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
6th रविन्दर फागना अंडर 13 क्रिकेट टूर्नामेंट का मैच कृष्णा क्रिकेट मैदान फरीदाबाद में खेला गया यह मैच डब्लूसीएल अकादमी और एस एन स्पोर्ट्स के बीच खेला गया । इस मैच में डब्लूसीएल अकादमी ने एस एन स्पोर्ट्स को 46 रन से हराया I इस मौके पर बीसीसीआई कोच धर्मेंदर फागना ने बताया की यह मैच 40 – 40 ओवर का था और एस एन स्पोर्ट्स ने टॉस जीत कर पहले गेंदबजी करने का निर्यण लिया । डब्लूसीएल अकादमी टीम की और से बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 33.2 ओवर में 10 विकेट पर 162 रन बनाए टीम की और बल्लेबाजी करते हुए चिराग ने 31 रन , अकिव सैफी ने 29 रन , उत्कर्ष मिश्रा ने 26 रन , तरुण सिंह ने 24 रन बनाए I एस एन स्पोर्ट्स की और से गेंदबाजी करते हुए रुशील ने 3 विकेट , तनिश ने 2 विकेट , सावेर और गुरतेज व् साहिल और ईशान ने 1 – 1 विकेट ली । इस लक्ष्य का पीछा करते हुए एस एन स्पोर्ट्स ने 30.5 ओवर में 10 विकेट पर 120 रन बनाकर हार का सामना करना पड़ा I टीम की और से बल्लेबाजी करते हुए गुरतेज सिंह ने 44 रन , रुशील ने 28 रन बनाए । डब्लूसीएल अकादमी टीम की ओर से गेंदबाज़ी करते हुए उत्कर्ष मिश्रा ने 5 विकेट , तरुण सिंह ने 4 विकेट , रुद्रा ने 1 विकेट ली I इस मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार उत्कर्ष मिश्रा को दिया गया (डब्लूसीएल अकादमी)
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com







