
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / विक्टोरा इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक ट्री मैन एस. एस. बांगा ने अपने विक्टोरा परिवार के साथ नववर्ष-2026 का स्वागत उत्साह, सौहार्द और सकारात्मक ऊर्जा के साथ किया। यह नववर्ष समारोह कंपनी सभी प्लांटों परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें सभी कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस अवसर पर एस. एस. बांगा ने सभी कर्मचारियों को नववर्ष की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि विक्टोरा इंडस्ट्रीज की सफलता केवल मशीनों और तकनीक से नहीं, बल्कि कर्मचारियों की मेहनत, निष्ठा और टीम भावना से संभव हुई है। उन्होंने कहा कि कंपनी अपने प्रत्येक कर्मचारी को परिवार का सदस्य मानती है और यही सोच विक्टोरा को अन्य औद्योगिक संस्थानों से अलग बनाती है। समारोह के दौरान आपसी संवाद और सौहार्दपूर्ण वातावरण ने पूरे कार्यक्रम को यादगार बना दिया। कर्मचारियों में नए वर्ष को लेकर उत्साह और सकारात्मक सोच स्पष्ट रूप से दिखाई दी। सरदार बांगा ने आने वाले वर्ष के लिए कंपनी के विज़न को साझा करते हुए गुणवत्ता, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारियों पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने यह भी कहा कि विक्टोरा इंडस्ट्रीज आने वाले समय में नए अवसरों का सृजन करते हुए उद्योग जगत में अपनी सशक्त पहचान को और मजबूत करेगी। साथ ही, कर्मचारियों के कौशल विकास और कल्याण को प्राथमिकता दी जाएगी। नववर्ष समारोह ने यह संदेश दिया कि विक्टोरा इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड केवल एक औद्योगिक संस्था नहीं, बल्कि एक सशक्त, समर्पित और एकजुट परिवार है, जो सामूहिक प्रयासों के बल पर निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।






