
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / जॉइंट फोरम ऑफ मेडिकल लबोरटरी टेक्नोलॉजीस्ट इंडिया एवं मेडिकल लैब टेक्नोलॉजीस्ट एसोसिएशन फरीदाबाद द्वारा आज मेडिकलअब टेक्नोलॉजीस्ट एवं लैब संचालको के लिए सी एम ई सहित मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष कुमार यादव द्वारा किया गया एवं अध्यक्षता राष्ट्रीय चेयरमैन मनोज यादव, विशिष्ट अतिथि डॉ संदीप देशवाल एवं जयचंद तंवर द्वारा किया गया।
इस सी एम ई में मुख्य अतिथि ने भारत सरकार के द्वारा क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत बेसिक लैब का रजिस्ट्रेशन के सम्बन्ध में जानकारी दी गई एवं लैब प्रोफेशनलस के रजिस्ट्रेशन, रेगुलेशन, कुरिकलूम के सबंध में कॉउन्सिल के तहत नियमों के बारे में बताया गया। मनोज यादव ने संगठन के पिछले कई वर्षो में किये गए कार्यों के बारे में बताया।
प्रदेश अध्यक्ष संदीप देशवाल ने कहा कि हरियाणा में एलाइड हेल्थ केयर प्रोफेशन के रजिस्ट्रेशन एवं रेगुलेशन के लिए कॉउन्सिल का गठन किया जाये इसके लिए हरियाणा सरकार से आग्रह किया जायेगा। कॉउन्सिल का गठन नहीं होने कि स्थिति में आंदोलन की तरफ जाने को मजबूर हो सकते है।
राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष जयचंद तंवर ने संगठन विस्तार के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान कि साथ ही कहा कि अधिक से अधिक लैब प्रोफेशनलस को जोड़ा जाए। इसके लिए संगठन द्वारा गूगल फॉर्म के माध्यम से सदस्यों को जोड़ा जायेगा।
राष्ट्रीय सहसचिव यदुनाथ मिश्रा ने पैथ लैब कलेक्शन सेंटर खोलने या कॉर्पोरेट लैब द्वारा कि जारी अनियमितता के सम्बद्ध में नियम बनाये जाने चाहिए, साथ हो नॉन टेक्निकल को कलेक्शन सेंटर नहीं दिया जाना चाहिए सम्बंधित विषय रखा।
इस सी एम ई में हरियाणा के आसपास के जिलों के अध्यक्ष एवं सचिव सहित सदस्य शामिल हुए। जिसमें क्रमश: पलवल, नंूह, गुरुग्राम, रेवाड़ी, झज्जर, सोनीपत जिलों की उपस्थिति प्रमुख रही।
इस अवसर पर फरीदाबाद जिला अध्यक्ष रतन पाल, जिला सचिव कृष्ण पाल भाटिया, जिला कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, संयोजक टेकचंद सोनी, मीडिया संयोजक रोहित शर्मा, फरीदाबाद पूर्व प्रधान प्रवीण चौहान शामिल रहे।






