
चंडीगढ़ स्थित कोठी पर परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करने पर विक्ट्री का निशाना बनाकर खुशी का इजहार करते हुए , साथ है स्वजन
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि चंद्रयान-3 में फरीदाबाद जिले खासकर बल्लभगढ़ शहर की अहम भूमिका भी रही है उन्होंने कहा कि चंद्रयान 3 में इस्तेमाल किए गए ईंधन और अन्य पुर्जो को देने में सहयोग करने वाली कंपनियां को भी बधाई दी है। इस मौके पर उन्होंने चंद्रयान 3 के सफलतापूर्वक चंद्रमा पर लैंडिंग करने को टीवी पर लाइव देखते हुए खुशी व्यक्त करते हुए एक दूसरे को मिठाई भी खिलाई। उन्होंने चंद्रयान 3 में सहयोग करने वाले सभी देश के वैज्ञानिकों को भी बधाई दी है।







