
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / सेंट्रल व्यू होटल में केयर फार थेलासीमिया द्वारा स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ अंजू मुंजाल के शिष्यों द्वारा गाये भजनो से की गयी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अलोक मित्तल एडीजीपी एंटी करप्शन ब्यूरो के आते ही बच्चो द्वारा फूलो की वर्षा से उनका स्वागत किया। इसके संस्था की कोषाध्य्क्षक कृतिका ने विस्तार से संस्था की गतिविधियों के बारे में बताया।
संस्था द्वारा आज समाज की उन सस्थाओ व् गणमान्य व्यक्तियों को प्रतीक चिन्ह दे कर सम्मानित किया गया जो थैलासीमिया ग्रस्त के बच्चो के लिए पूरा वर्ष रक्तदान करते रहते है जिनमे विशेषरूप से मिशन जागृति के प्रवेश मालिक, बन्नूवाल वेलफेयर एसोसिएशन, रॉयल डिजिटल स्टूडियो की निरु भाटिया, डॉ अंजू मुंजाल, आयुष्मा हॉस्पिटल के डॉ मान सिंह, बन्नूवाल बिरादरी ट्रस्ट के राजेश भाटिया, वेद भाटिया, सेरेमनी होटल के अमित जी, गुरुद्वारा पंचायती ३ सी ब्लॉक, जनहित सेवा संस्था के सुभाष गहलोत संत सिंह हुड्डा, डॉ सुरेश अरोरा, चन्दर बवेजा, रोटरी क्लब ऑफ़ फरीदाबाद हेरिटेज, मनोहर पुण्यानि, सरदार प्रीतम सिंह, संदीप सिंघल, मोहिंदर खुराना प्रसिद्ध मॉडल मोनिका कोहली थे। बच्चो ने अलोक मित्तल जी के साथ खूब डांस किये। इस अवसर पर फाउंडेशन अगेंस्ट थेलासीमिया के रविंद्र डुडेजा, भगवान गुलाटी बत्रा, जे. के. भाटिया की गरिमामय उपस्तिथि रही






