
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ के एल मेहता दयानंद महिला महाविद्यालय फरीदाबाद में आज २८-०१-२०२५ का दिन महात्मा के एल मेहता जी की पुण्यतिथि पर “प्रेरणा दिवस” के रूप में प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए मनाया गया।
वैदिक हवन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई फिर विभिन्न भावों से उन्हें स्मरण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए सभी ने उन्हें याद किया,इस कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे, जिसमें बड़खल क्षेत्र के विधायक श्री धनेश अद्लक्खा जी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री, हरियाणा,श्री ए सी चौधरी जी,ओम योग संस्थान से योगानंद जी महाराज, डॉ अनीता कांत , वाइस प्रेसिडेंट (MDES),आर्य समाज संस्था के विद्वान जन ,श्री दिनेश पथिक जी एवं कई गणमान्य अतिथि की उपस्थिती गरिमामयी थी। सभी का स्वागत डॉ आनंद मेहता,अध्यक्ष,(MDES), महषि दयानंद शिक्षण संस्थान फरीदाबाद द्वारा किया गया , माननीय विधायक श्री धनेश अद्लक्खा जी ने शिक्षण के क्षेत्र में के एल मेहता जी का फरीदाबाद में विशेष योगदान की सराहना की ।खासकर लड़कियों के लिए शिक्षा की व्यवस्था उस समय का एक विशेष योगदान रहा l
उन्होंने शिक्षण संस्थान के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए इस कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए डॉ आंनद मेहता जी की तारीफ की। पूर्व मंत्री श्री चौधरी जी ने भी श्रद्धा के साथ के एल मेहता जी एवं उनकी धर्मपत्नी डॉ विमल मेहता को कर्मयोगी कहकर याद किया,ओम योग संस्थान से महाराज जी ने भी श्री मेहता जी एवं डॉ विमल मेहता जी के लिए अपने उदगार व्यक्त किए।श्री दिनेश पथिक की सुन्दर भावों के साथ भजन प्रस्तुति रही।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ मंजू दुआ एवं समस्त महाविद्यालय परिवार एवं के एल मेहता विद्यालय की समस्त प्राचार्या एंव समस्त विद्यालय की प्राध्यापिका के साथ अन्य सदस्य भी मौजूद थे ऋषि लंगर के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।







