
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / फरीदाबाद कालीबाड़ी आर्ट स्कूल द्वारा लाइव पेंटिंग सत्र का आयोजन किया गया था।जिसमें पूर्व एवं वर्तमान छात्र पेंटिंग के माध्यम से अपनी कल्पनाओं को उड़ान दिया। यह विशेष सत्र रविवार को सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक किया गया है। जिसके लिए बच्चों को सुबह 9.45 बजे फरीदाबाद कालीबाड़ी में सभी बच्चों आ गए थे।इस वार्षिक पेंटिंग सेशन एवं फरिदाबाद कालीबाड़ी कैलेंडर – 2026 निर्माण गतिविधि में जिले के सैंकड़ों बच्चे आए।
फरिदाबाद कालीबाड़ी के प्रधान डॉक्टर प्राणजीत भौमिक, महासचिव एके पंडित के सानिंध्य में इस आयोजन में प्रसिद्ध आर्टिस्ट दीपक कुमार घोष के नेतृत्व में बच्चें पेंटिंग का प्रशिक्षण फरीदाबाद कालीबाड़ी में प्राप्त करते हैं। फरीदाबाद कालीबाड़ी के वरिष्ठ सदस्य अभिजीत गांगुली ने बताया कि इस विशेष कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को एक मंच प्रदान करना और समुदाय को आर्ट ओर पेंटिंग कला से जोड़ना है।
इस आयोजन से विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाने कि कोशिश किया गया।तथा समाज में आर्ट ओर पेंटिंग कला शिक्षा के महत्व का संदेश और प्रभावशाली रूप से प्रसारित होगा।
फरीदाबाद कालीबाड़ी में 65 बच्चों ने भाग लिए ।






