
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
सेक्टर 86 स्थित इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में कारगिल युद्ध के 25वीं वर्षगाँठ के अवसर पर कारगिल युद्ध में शहीद भारत माँ के महान वीर सपूतों को नमन करते हुए विनम्र श्रद्धान्जलि अर्पित किया गया।
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. रवि हान्डा ने कहा कि जब देश की सेना सीमाओं पर अपने जान की बाजी लगाकर हमारी रक्षा करती है तभी हम चैन की नींद ले पाते हैं।कारगिल युद्ध में शहीद भारत माँ के महान वीर सपूतों की बलिदान को सदैव याद किया जाएगा।
इस अवसर पर संस्थान के शैक्षणिक तथा प्रशासनिक प्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहे।







