
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
परम् श्रद्धेय गुरुजी योगीराज ओमप्रकाश महाराज जी ( संस्थापक -ओ३म योग संस्थान ट्रस्ट भारत, अमेरिका व कनाडा ) के पावन सानिध्य में संगीत के साथ योगासन का अभ्यास करना सबको बहुत पसंद आ रहा है। आज प्रातः 8:00 बजे योग का कार्यक्रम आरंभ हुआ, जिसमें योगीराज गुरुजी ने विशेषकर किशोर आयु वर्ग के बच्चों के लिए योग के अभ्यास करवाए।ऊर्जा और उत्साह से भरे हुए आज के योगाभ्यास को सभी ने बेहद रूचि के साथ किया।
अभ्यासियों ने संगीत की धुनों के साथ योगासन का अभ्यास किया। जिसमें गुरुजी योगीराज ओ३मप्रकाश महाराज जी ने प्राणायाम, सूक्ष्म यौगिक क्रियाएं, आसन तथा ध्यान व बच्चों के शारीरिक-मानसिक विकास के लिए योग का अभ्यास करवाया। HSNC. की वाइस प्रसिडैन्ट श्रीमती पिंकी टापीयावाला जी, पूर्व प्रेसिडेंट श्री ललित जी ने भाग लिया।
पूज्य गुरु जी के जीवन में यज्ञ का विशेष महत्व है, इसलिए वे प्रतिदिन यज्ञ करते है और अन्य लोगों को भी अपने घर में यज्ञ करने के लिए प्रेरित करते हैं और यज्ञ हवन का लाभ भी बताते है।
उनके द्वारा कराए गए योग से सभी योग अभ्यासी शारीरिक – मानसिक लाभ प्राप्त कर रहे हैं, वहीं आध्यात्मिक लाभ भी ले रहे है ।







