
एनआइटी एक की मार्केट में लगने वाले जाम की समस्या का राजीव जेटली ने पिछले दिनों संबंधित अधिकारियों के माध्यम से मौके पर ही समाधान करवा दिया था। जिसे ध्यान में रखते हुए मार्केट के व्यापारियों ने मंगलवार को राजीव जेटली को विशेष रूप से आमंत्रित किया था। मंगलवार को राजीव जेटली जैसे ही एनआइटी एक की मार्केट में पहुंचे, व्यापारियों ने जगह जगह उनका स्वागत करना शुरू कर दिया। राजीव जेटली ने पैदल ही मार्केट का दौरा किया। इस दौरान जगह जगह व्यापारियों द्वारा उन्हें फूल मालाएं पहनाई जाने लगी।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक योजना अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को ध्यान में रखते हुए बना रही है। ताकि जरूरतमंद लोगों तक सरकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचाया जा सके। राजीव जेटली एनआईटी एक मार्केट में अपने स्वागत समारोह के दौरान व्यापारियों और अन्य लोगों को सम्बोधित कर रहे थे।

स्वागत समारोह के दौरान मार्केट के व्यापारियों ने कहा कि इलाके को उनके जैसे युवा, पढ़े-लिखे और संघर्षशील जनप्रतिनिधि की बेहद जरूरत है। स्वागत के बाद व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने राजीव जेटली के साथ फरीदाबाद के कुछ मुद्दों पर गहनता के साथ विचार विमर्श किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली के समक्ष इलाके की कुछ समस्याएं भी रखी।
राजीव जेटली ने व्यापारियों द्वारा बताई गई समस्याओं का मौके पर निवारण करवा दिया। इस मौके पर प्रधान सतीश भाटिया, उपप्रधान संजय कुमार, कोषाध्यक्ष अमित अरोड़ा के साथ साथ अनूप अरोड़ा, अरूण तकबीर, बॉबी, तरूण, होशियार सिंह, अरूण मिलान, सुंदर भाटिया, राजेश रघुवीर, सोनी, राजू, परमिन्द्र सिंह, रवि डूडेजा, दीपक, टोनी, जसबीर सिंह, नवीन भाटिया, प्रमोद मोदी, कपिल रंगीला और पवन समेत सैंकड़ों गणमान्य लोग मौजूद थे।







