
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
थैलासीमिया ग्रस्त बच्चो का बड़े ही मान सम्मान के साथ राजभवन लखनऊ उत्तर प्रदेश में स्वागत हुआ। संस्था के प्रधान भगवान दास गुलाटी ने बताया की महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनन्दी बेन को प्रार्थना की गयी थी की थेलासीमिया ग्रस्त बच्चे लखनऊ घूमना चाहते है, जिसको उन्होंने सहर्ष कर लिया स्वीकार संस्था के महा सचिव रविंद्र डुडेजा ने बताया की लखनऊ राजभवन जाने के पीछे दो कारण थे। पहला बच्चो को खुश करना व् दूसरा महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनन्दी बेन को थेलासीमिया के बारे में बताना की किस प्रकार ये बच्चे कठिनाइयों का सामना कर रहे है। साथ की उनको प्रार्थना करना की थेलासीमिया मुक्त भारत के लिए उत्तर प्रदेश अहम भूमिका निभा सकता है।
महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनन्दी बेन को रविंद्र डुडेजा ने विस्तार से बताया की किस प्रकार थेलासीमिया के बच्चो का पैदा होना रोका जा सकता है उन्हें बताया गया की अगर शादी से पहले या बच्चा पैदा करने से पहले थेलासीमिया का टेस्ट करवा लिया जाये तो ऐसे बच्चो का पैदा होना रोका जा सकता है। जिसके लिए महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनन्दी बेन से प्रार्थना की गयी की प्रदेश में यह टेस्ट अनिवार्य कर दिया जाये तो उत्तर प्रदेश देश के अन्य राज्यों के लिए एक उधारण बन सकता है। बच्चो ने श्रीमती आनन्दी बेन के साथ फोटो खिचवाये। श्रीमती आनन्दी बेन संस्था को अच्छे कामो के लिए शुभ कामनाये दी व् बच्चो की लंबी आयु व् स्वस्थ जीवन के लिए कामना की।
बच्चो को राजभवन में घुमाया गया जब बच्चे घूम रहे थे तो बच्चो के लिए महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनन्दी बेन ने फल व् मिठाईया भेजी। बच्चो को रात में रुकने का प्रबंध राजभवन में ही किया गया था। बच्चो के लिए नाश्ते व् भोजन की व्यवस्था भी राजभवन में की गयी थी जिसका बच्चो ने एक सरकारी मेहमान बन कर भरपूर आनंद दिया। इस सफल यात्रा में श्री जे. के. भाटिया, श्रीमती कमलेश डुडेजा, श्रीमतीअनु गर्ग, श्री गोबिंद अरोरा, श्रीमती स्नेह, श्रीमती रीता नागपाल, सुनील अवस्थी, श्री राजकुमार में सहयोग रहा।







