
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सराय ख्वाजा फरीदाबाद की जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड ने रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन सैक्टर 29 फरीदाबाद के सानिध्य मे सामुदायिक केंद्र सैक्टर 29 फरीदाबाद में पौधरोपण किया। सराय ख्वाजा जेआरसी व ब्रिगेड अधिकारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने बताया कि जूनियर रेडक्रॉस, सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड और आर डब्लू ए के सहयोग से सैक्टर 29 फरीदाबाद में समय समय पर पौधरोपण अभियान चलाया जाता है ता कि न केवल सैक्टर 29 अपितु सम्पूर्ण फरीदाबाद और नेशनल कैपिटल रीजन में बढ़ रहे वायु प्रदूषण पर एक सीमा तक नियंत्रण किया जा सके।
सराय ख्वाजा फरीदाबाद के प्राचार्य और सैक्टर 29 फरीदाबाद के निवासी रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि आरडब्ल्यूए सेक्टर 29 से सुबोध नागपाल, एस के सिंगला, हेमराज, सुभाष आदि स्थानीय निवासियों ने वन महोत्सव के अवसर पर कम्यूनिटी सेंटर में नीम और जामुन के पौधे रोपे। उल्लेखनीय है कि जे आर सी, एस जे ए बी एवम सैक्टर 29 फरीदाबाद की आर डब्लू ए के सहयोग से गत वर्षो में सैक्टर 29 के पार्कों और कम्यूनिटी सेंटर में विभिन्न अवसरों पर गहन पौधरोपण किया है आर डब्लू ए महासचिव सुबोध नागपाल सदैव पौधरोपण जैसे पुनीत कार्यों में सहयोग के लिए तत्पर रहते हैं। रविंद्र कुमार मनचंदा और सुबोध नागपाल ने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि सभी सैक्टर को स्वच्छ बनाने में सहयोग दें तथा पीने योग्य जल का दुरुपयोग न करें। जल को व्यर्थ करने से बचें। स्वच्छ जल का प्रयोग गाड़ी, फर्श, रैंप आदि धोने में न करें।
जल बचाएं क्योंकि प्राकृतिक संसाधनों का अत्यधिक दोहन, भूजल स्तर का निरंतर नीचे जाना, बढ़ता प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग आदि के लिए हम सभी उत्तरदायी हैं। हमें रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को प्रत्येक भवन में लगाना होगा। मनचंदा ने कहा कि वन महोत्सव के अवसर पर हम सभी संकल्प लें कि हम प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करेंगे और अधिक से अधिक पौधरोपण कर पौधों को संतान की भांति पालेंगे तभी हम जल, वायु और मृदा को स्वच्छ रूप में पा सकते है। रविंद्र कुमार मनचंदा ने पौधरोपण अभियान में सहयोग करने के लिए आर डब्लू ए महासचिव सुबोध नागपाल, एस के सिंगला, हेमराज, सुभाष सहित सभी नागरिकों का आभार और धन्यवाद व्यक्त किया तथा सभी से निवेदन किया कि मानसून में सभी एक एक पौधा लगा कर पौधे को विकसित करने का संकल्प लें।







